Lifestyle

अनुष्का शर्मा का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफर (Biography of Anushka Sharma)

अनुष्का शर्मा के विषय में कुछ शब्द (Few words about Anushka Sharma)

आज हम बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बात करेंगे जिन्होंने कम फिल्मों से बहुत अधिक प्रसिद्धि हासिल की है वह एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक मॉडल भी है उनका नाम है अनुष्का शर्मा। अनुष्का शर्मा अब तक दिग्गज कलाकारों के साथ काम कर चुकी है। अनुष्का शर्मा ने एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी भी शुरू की है। अनुष्का शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ परंतु इनका पालन-पोषण बेंगलुरु में हुआ। अनुष्का शर्मा बॉलीवुड में आने से पहले पत्रकारिता में अपना करियर बनाना चाहती थी। मॉडलिंग के क्षेत्र में अनुष्का शर्मा वर्ष 2007 से पदार्पण कर चुकी थी। अनुष्का शर्मा ने वर्ष 2008 में रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में पदार्पण किया। पहली ही फिल्म सुपरहिट रही। आइए जानते हैं विस्तार से अनुष्का शर्मा के बारे में।

अनुष्का शर्मा की जीवनी और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Anushka Sharma Biography and Her Family Background)

अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को अयोध्या शहर उत्तर प्रदेश राज्य में हुआ। इनके पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा भारतीय सेना में अधिकारी रह चुके हैं और इनकी माता एक गृहिणी हैं| अनुष्का शर्मा का एक बड़ा भाई है जो मर्चेंट नेवी में अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं। इस तरह से हम देखते हैं कि अनुष्का शर्मा की पारिवारिक पृष्ठभूमि भारतीय सेना से संबंध रखती है। इस बात पर अनुष्का शर्मा  को गर्व का अनुभव होता है की वह एक कर्नल की बेटी है।

अनुष्का शर्मा की शैक्षणिक योग्यता (Anushka Sharma Educational Qualification)

अनुष्का शर्मा का जन्म तो उत्तर प्रदेश राज्य के अयोध्या शहर में हुआ परंतु क्योंकि सरकारी नौकरियों में तबादले होते रहते हैं इसलिए  उनका पालन पोषण भी उत्तर प्रदेश में ना होकर बेंगलुरु में हुआ। और यही वजह है कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी बेंगलुरु के आर्मी स्कूल से हुई। बेंगलुरु के ही माउंट कार्मेल कॉलेज से उन्होंने कला में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और उसके बाद कॉरेस्पोंडेंस स्टडी के माध्यम से अर्थशास्त्र में परास्नातक( मास्टर) की उपाधि प्राप्त की। शिक्षा के दौरान तक भी अनुष्का शर्मा का मन मॉडलिंग या पत्रकारिता में ही कैरियर बनाने का था परंतु जब मॉडलिंग में कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए वह मुंबई  गई तो सफलता के बाद उनको बॉलीवुड से फिल्मों के लिए भी प्रस्ताव आने  लगे।

अनुष्का शर्मा की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Anushka Sharma)

वास्तविक नाम अनुष्का शर्मा
उपनाम अनु,  नुसी
अनुष्का शर्मा का जन्मदिन 1 मई 1988
अनुष्का शर्मा की आयु 34 वर्ष
अनुष्का शर्मा का जन्म स्थान अयोध्या उत्तर प्रदेश भारत
अनुष्का शर्मा का पता बद्रीनाथ टावर्स,  20 वीं मंज़िल, सात बांग्ला , अँधेरी मुंबई
अनुष्का शर्मा की राष्ट्रीयता भारतीय
अनुष्का शर्मा का व्यवसाय मॉडल,  अभिनेत्री,  फिल्म निर्माता
अनुष्का शर्मा की शैक्षणिक योग्यता कला में स्नातक    अर्थशास्त्र में  मास्टर ( कॉरेस्पोंडेंस स्टडी)
अनुष्का शर्मा के स्कूल का नाम आर्मी स्कूल बेंगलुरु
अनुष्का शर्मा की कॉलेज/ महाविद्यालय का नाम माउंट कार्मेल कॉलेज बेंगलुरु
अनुष्का शर्मा का धर्म हिंदू
अनुष्का शर्मा की शोंक/ अभिरुचि डांस करना,  किताबें पढ़ना
अनुष्का शर्मा की वैवाहिक स्थिति विवाहित
अनुष्का शर्मा की वैवाहिक थी 11 दिसंबर 2017
अनुष्का शर्मा की प्रति फिल्म आए7 करोड रुपए
अनुष्का शर्मा की कुल संपत्ति 270 करोड रुपए

अनुष्का शर्मा का परिवार (Anushka Sharma’s family)

अनुष्का शर्मा के पिता का नाम कर्नल अजय कुमार शर्मा( पूर्व भारतीय सेना अधिकारी)
अनुष्का शर्मा की माता का नाम आशिमा शर्मा
अनुष्का शर्मा के भाई का नाम कर्नेश  शर्मा( मर्चेंट नेवी)
अनुष्का शर्मा के पति का नाम विराट कोहली
अनुष्का शर्मा की बेटी का नाम वामिका शर्मा

अनुष्का शर्मा की शारीरिक संरचना (Body structure of Anushka Sharma)

अनुष्का शर्मा की लंबाई 5 फुट 9 इंच
अनुष्का शर्मा का वजन 54 किलोग्राम
अनुष्का शर्मा की शारीरिक संरचना अप्पर 34,  कमर 27,  लोअर 34
अनुष्का शर्मा की आंखों का रंग भूरा
अनुष्का शर्मा के बालों का रंग काला

अनुष्का शर्मा की  पसंदीदा चीजें (Favorite things of Anushka Sharma)

अनुष्का शर्मा का पसंदीदा भोजन बटर चिकन
अनुष्का शर्मा का पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान
अनुष्का शर्मा की पसंदीदा अभिनेत्री रानी मुखर्जी
अनुष्का शर्मा की पसंदीदा फिल्म बॉलीवुड :   जब वी मेट,  चक दे इंडिया,  दिल से,  दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे    हॉलीवुड : The Shawshank Redemption,  life is beautiful,  fish tank, In the mood for love
अनुष्का शर्मा का पसंदीदा रंग सफेद,  भूरा ,  काला,  नीला
अनुष्का शर्मा का पसंदीदा स्थान हिमालय,  गोवा
अनुष्का शर्मा का पसंदीदा इत्रRalph Lauran Blue

अनुष्का शर्मा का  मॉडलिंग में पदार्पण (Anushka Sharma’s modeling debut)

जैसे कि हम पहले भी बात कर चुके हैं अनुष्का शर्मा की रूचि पत्रकारिता  और मॉडलिंग करने में थी तो उन्होंने मॉडलिंग को चुना| मॉडलिंग के सफर में उनके स्टाइलिस्ट और सलाहकार प्रसाद बिदापा के खूब सहयोग किया| अनुष्का शर्मा सबसे पहले वर्ष 2007 में एक डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स लेस वेपंस की लक्मे फैशन शो में सबसे पहली रैंप वॉक की और वर्ष 2007 में हुए स्प्रिंग समर इलेक्शन में भी उनको फाइनल मॉडल चुना गया। जहां से उनके लिए मॉडलिंग के दरवाजे खुल गए और कई बड़ी कंपनियों के विज्ञापन के लिए उनको प्रस्ताव आने लगी जैसे सिल्क एंड शाइन,  विस्पर,   फिएट पालियो आदि।

अनुष्का शर्मा का बॉलीवुड में पदार्पण (Anushka Sharma’s Bollywood Debut)

बॉलीवुड में  मिली सफलता के पश्चात उनको बॉलीवुड से भी कईं  फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों के प्रस्ताव आने लगी। जिसके लिए अनुष्का शर्मा ने भी ऑडिशन देने प्रारंभ कर दिए। अनुष्का शर्मा की बॉलीवुड में सबसे पहली फिल्म वर्ष 2008 में आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित “रब ने बना दी जोड़ी” है। इस फिल्म में उनके सह कलाकार शाहरुख खान रहे। अनुष्का शर्मा अपनी पहली फिल्म से ही सुर्खियों में आ गई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई की और सुपर हिट रही।

अनुष्का शर्मा ने इसके बाद भी एक के बाद एक सुपर हिट फिल्में बॉलीवुड को दी। अनुष्का शर्मा ने “बैंड बाजा बारात” फिल्म में रणबीर सिंह के साथ भी काम किया जो कि रणबीर सिंह  के करियर की पहली फिल्म  थी। यह फिल्म भी सुपर हिट हुई और दर्शकों द्वारा दोनों की जोड़ी को खूब सराहा गया। वर्ष 2011 में अनुष्का शर्मा अक्षय कुमार के फिल्म “पटियाला हाउस” में भी नजर आए और इस फिल्म के लिए भी दोनों के प्रदर्शन और अभिनय को खूब सराहा गया। वर्ष 2012 में अनुष्का शर्मा ने यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित अंतिम फिल्म “जब तक है जान” में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ पर्दे को साझा किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और इसी फिल्म के लिए अनुष्का शर्मा को कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया।

अनुष्का शर्मा की आमिर खान के साथ आई फिल्म “पीके” को आखिर कौन भूल सकता है। यह फिल्म उनके कैरियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म को भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब सराहा गया। इसके बाद ही अनुष्का शर्मा ने स्वयं की एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी “ क्लीन स्लेट फिल्मस “  का उद्घाटन किया।

अनुष्का शर्मा की फिल्मों की सूची (Anushka Sharma movies list)

फिल्म का नाम वर्ष फिल्म का नाम वर्ष
रब ने बना दी जोड़ी 2008 बदमाश कंपनी 2010
बैंड बाजा बारात 2010 पटियाला हाउस 2011
लेडीज वर्सेस रिकी बहल 2011 जब तक है जान 2012
मटरू की बिजली का  मन डोला 2013 पीके 2014
NH10 2015 बॉम्बे वेलवेट 2015
दिल धड़कने दो 2015 सुल्तान 2016
ए दिल है मुश्किल 2016 फिल्लौरी 2017
जब मेरी मेट सेजल 2017 परी 2018
सुई धागा-  मेड इन इंडिया 2018ज़ीरो 2018

अनुष्का शर्मा की आगामी फिल्में (Anushka Sharma upcoming movies)

 चकदा एक्सप्रेस

Justine Ezarik

Recent Posts

The Culture of Cricket Betting in India

In India cricket is not just a sport, but a true passion that permeates all…

3 months ago

Yurovskiy Kirill Courses: Yoga Practice for Beginners

Yoga is an ancient mind and body practice that focuses on strength, flexibility, balance and…

4 months ago

Kirill Yurovskiy: How to Choose the Right Circular Saw

Choosing the right circular saw is important for handling DIY and construction projects safely and…

4 months ago

Side Bets in Dragon Tiger Casino

Side bets in casino games are additional wagers that players can make, separate from the…

4 months ago

Linebet Sport Betting Options

Information today is an invaluable resource. That is why it is so important to find…

9 months ago

Instructions for Downloading the 1Win App for Android and iOS

If you have already studied the 1Win application itself, then you will agree that it…

9 months ago